धमतरी

चरित्र शंका, प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
13-Dec-2022 1:18 PM
चरित्र शंका, प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 दिसंबर।
चरित्र शंका पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। कल शाम आरोपी ने डंडे से प्रेमिका के सिर पर कई वार किए। गंभीर हालत में प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका चाय की दुकान चलाया करती थीं। आज सुबह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत मगरलोड के तहसील ऑफिस के सामने रेशमी साहू  (26 वर्ष) चाय दुकान लगाती थीं। शाम करीब 6 बजे अज्ञात युवक द्वारा चाय दुकान में ही रेशमी के सिर पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया। 
आसपास के युवकों द्वारा लहूलुहान हालत में मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मृत घोषित किया। खिसोरा निवासी शत्रुघ्न साहू नामक युवक को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया। पूछताछ में चरित्र शंका पर हत्या करना स्वीकारा।

 


अन्य पोस्ट