धमतरी

दंतेश्वरी मंदिर में 16 से श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह
12-Dec-2022 3:54 PM
दंतेश्वरी मंदिर में 16 से श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 दिसंबर।
दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण रिसाई पारा में 16 से 22 दिसंबर तक श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह का आयोजन वार्डवासियों के सहयोग से किया गया है। कथा वाचक बाल व्यास भागवताचार्य पं. ऋषभ त्रिपाठी धमतरी होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।

16 दिसंबर को कलश यात्रा, वेदी पूजन, गोकर्ण महात्म कथा, 17 को परीक्षित सुखदेव जन्म, 18 को श्री वाराह अवतार, ध्रुव चरित्र कथा, सती चरित्र कथा, 19 को जड़ भरत कथा, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, 20 को समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्म, कृष्ण जन्म, 21 को नंद उत्सव, कृष्ण लीला, रुक्मणी विवाह, चढ़ौतरी, 22 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, गीता उपदेश, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण, शोभायात्रा। श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह को सफल बनाने वार्डवासी जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है। वार्डवासियों ने भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कथा का लाभ उठाए।


अन्य पोस्ट