धमतरी
नगरी, 10 दिसम्बर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के छात्र-छात्राओं ने 8 दिसंबर को ओसवाल भवन नगरी में एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस महान कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य एवं रासेयो प्रभारी आरआर मेहरा एवं रेडक्रास/रेडरिबन नोडल अधिकारी प्रो. कौशल नायक के संयोजन एवं डॉ.दीपा देवांगन के सहयोग से पूर्ण हुआ। शिविर में 35-40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिये जिसमें से 16 छात्र-छात्रा ने रक्तदान किया। पूर्णिमा साहू बीएस-सी भाग-3 की छात्रा ने सर्वप्रथम रक्तदान कर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वो स्वस्थ है तथा सभी को प्रेरित किया कि वो भी रक्तदान करें।
उक्त कार्यक्रम, प्रो. एल बेरवंष, प्रो. मोहित कुमार, प्रो. हितेषानंद ठाकुर व डॉ.ममता सौरज के साथ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सहयोग रहा।


