धमतरी
शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन
10-Dec-2022 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर। शहीद वीर नारायण के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गणमान्य जनों ने देश की आजादी में शहीद वीर नारायण सिंह की त्याग, तपस्या ,बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
शनिवार को सूर्य नमस्कार चौक स्थित में लगी शहीद वीर नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि वीर नारायण सिंह देश के प्रथम अमर शहीद थे,उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी, हम उनका नमन करते है।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू साहू, सभापति मनीष साहू, चुम्मन दीवान, रोशन जागडे, डुमेश साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, रमेश पांडे, सीएमओ दीपक खाडे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


