धमतरी

 कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़ बांटी मिठाई
09-Dec-2022 4:32 PM
  कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़ बांटी मिठाई

नगरी, 9 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश चुनाव व भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत का परिणाम आने के बाद नगरी के कांग्रेसियों ने बस स्टैंड नगरी में जमकर आतिशबाजी करते हुए व आपस में मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
जारी परिणाम अनुसार हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक जीत और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत हुई है। इस जीत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल आने लगा व सभी ने एकदूसरे को बधाई दी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, एल्डरमैन भरत निर्मलकर, नरेश छेदैहा, गजेंद्र कंचन, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, जितेंद्र धु्रव, टिकेश्वर धु्रव, माखन भरेवा, हब्बू खान, बीरेंद्र निर्मलकर, रुपेश साहू ,रवि बिसेन आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट