धमतरी
शिक्षक, बालिका शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग
06-Dec-2022 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 6 दिसंबर। जिले के अंतिम छोर के ग्राम पंचायत ठेंनही के आश्रित ग्राम तुमड़ीबहार एवं गाता भर्री के प्राथमिक शाला में आहता, प्राथमिक शाला तुमड़ीबहार में शिक्षक एवं आहता निर्माण, हाईस्कूल में खेल मैदान समतलीकरण, बालिका शौचालय, साइकिल स्टैंड मांग सहित मूलभूत सुविधा के लिये कलेक्टर जनदर्शन में हाईस्कूल तुमड़ीबहार के शाला समिति के अध्यक्ष भानूराम नेताम एवं प्रा. शाला के शाला समिति अध्यक्ष गजानंद अहीर द्वारा अपनी बात रखी गई। इस अवसर पर कृपाराम, डीके यादव, कन्हैया लाल नेताम, आत्मा राम नेगी, अश्वनी ओटी, ईश्वरी बाई नेताम, संतोषी केशर बाई, इन्द्रो बाई, पांचोबई, गौरीबाई सहित पालक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


