धमतरी

कलेक्टर से बाल गायिका आरू ने की भेंट की
03-Dec-2022 5:21 PM
कलेक्टर से बाल गायिका आरू ने की भेंट की

धमतरी, 3 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की बाल गायिका आरू साहू को मुंबई में आयोजित ‘बोर्न टू शाइन’ प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी। जिला कार्यालय पहुंचकर बाल गायिका आरू साहू ने कलेक्टर पीएस एल्मा से भेंट की। छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और लोक गीतों को अपने सुरों से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड की डोंगरडुला निवासी आरू साहू अल्पायु में ही अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।  


अन्य पोस्ट