धमतरी

एनएसएस शिविर के समापन में शामिल हुईं विधायक
02-Dec-2022 6:28 PM
एनएसएस शिविर के समापन में शामिल हुईं विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 2 दिसंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बिरगुड़ी में 24 से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शिविर का आयोजन कर ग्राम की स्वच्छता सौंदर्यता, तालाब सौंदर्यीकरण, गली की साफ-सफाई कर ग्राम एवं आसपास के रहवासियों पर एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन किया है जिसकी ग्रामवासियों द्वारा भूरी - भूरी प्रशंसा की जा रही है।

एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम वासियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से एनएसएस की सेवा भावना को मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुर्इं। विधायक  द्वारा एनएसएस के छात्र-छात्राओं, एनएसएस प्रभारी एवं ग्रामवासियों को आयोजन में सहयोग एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एनएसएस का एक मात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिये अनुभव प्रदान करना है।

वर्तमान समय में हमारे देश मे तकरीबन 65 प्रतिशत आबादी युवा है जो साफ दर्शाता है कि यदि सही समय पर युवाओं को उचित गाइडेंस मिलेगी तो वह अपना विकास तो करेंगे ही साथ ही देश के विकास में भी अहम किरदार निभा पाएंगे। देश की आज़ादी के पूर्व राष्ट्रपिता माहात्मा गांधी द्वारा युवा वर्ग को देश सेवा के साथ जोडऩे पर विशेष तौर पर ध्यान दिया और हमारे देश के आजाद होने के पश्चात कुछ अन्य लोगों ने मिलकर के एक ऐसे ही संगठन की स्थापना की जिसमे युवा वर्ग को मौका दिया जा रहा है उस संगठन का नाम एनएसएस है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बिरगुड़ी श्रीमती अनीता मरकाम विशेष अतिथि के रूप में मीना बंजारे जिला पंचायत सभापति,अख्तर खान विधायक प्रतिनिधि ग्राम के पटेल मनोज कश्यप ग्राम समिति के अध्यक्ष राम कुमार सरोज ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेश कश्यप एनएसयूआई अध्यक्ष अंकुश देवांगन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रेमांशु प्रजापति, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष आदित्य तिवारी प्रदीप कौर ग्राम पंचायत के पंच शिवांश साहू,शशि कला कश्यप , पूर्णिमा सोम, निशा खान , दुर्गेश कश्यप, रेणुका शर्मा एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री मेहरा सर, सुश्री डॉ.शुक्ला मैडम एवं दल नायक दीपेश निषाद संपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन बंटी जैन नगरी द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट