धमतरी
विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन
01-Dec-2022 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 1 दिसंबर। मंगलवार को विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम पंचायत घठुला में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उमेश देव जनपद सदस्य नगरी एवं अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तह नगरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू सोम अध्यक्ष सरपंच संघ नगरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में कविता पवार श्रीमती गिरजा देवी, विमला साहू, चिकित्सक गण एवं क्षेत्र के ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


