धमतरी
यातायात नियम तोडऩे वाले 54 चालकों पर जुर्माना
25-Nov-2022 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 25 नवंबर। शहर सहित जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटना को रोकने ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। 22 नवंबर को ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले 54 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी से 17 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक प्रभारी केदेव राजू ने बताया कि रत्नाबांधा चौक पर गलत दिशा से चल रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। नियम तोडऩे वालों पर यह कार्रवाई लगातार होगी।
5 साल में गई 695 लोगों की जान
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बीते 5 सालों में धमतरी जिले में 1580 सडक़ दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें कुल 1536 लोग घायल हुए, जबकि 695 लोगों की मौत हो गई। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक सडक़ हादसों में 120 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें सितंबर महीने में 20 लोगों की जानें गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


