धमतरी
युवक ने फांसी लगाई, जांच शुरू
23-Nov-2022 3:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 नवंबर। मगरलोड थाना अंतर्गत राजपुर में अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार बुधवार को राजपुर निवासी त्रिभुवन उर्फ भोला यदु पिता जागेश्वर यदु उम्र तकरीबन 21 वर्ष ने अपने मार्या देव के पास स्थित मकान के छत के लोहे में सफेद रंग की प्लास्टिक रस्सी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मगरलोड पुलिस जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे