धमतरी
शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
21-Nov-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 नवंबर। शराब की अवैध तस्करी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक, मोबाइल सहित 53 पाव शराब जब्त हुआ। आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी मनोज साहू को जेल भेजा है।
भखारा थाने के एसआई लक्ष्मीनारायण साव ने बताया कि 20 नवंबर को मुखबिर से पता चला कि एक व्यक्ति अपने होंडा बाइक सीजी 05 एएम 2293 में करीब 53 पाव शराब लेकर रामपुर रोड पुल के आगे की ओर जा रहा है।
पुलिस ने पुल के पास रोका। नाम मनोज साहू (37) अमलीडीह बताया। उसके पास से शराब जब्त हुआ, जिसे बेचने के लिए अवैध रूप से लेकर जा रहा था। आरोपी से 4520 रुपए की शराब, 30 हजार कीमती बाइक, कीपैड मोबाइल जब्त किया। जिसकी कुल कीमत 35 हजार 20 रुपए है। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


