धमतरी

कत्थक नृत्य स्पर्धा की धूम, विजेताओं को पुरस्कार
20-Nov-2022 4:00 PM
कत्थक नृत्य स्पर्धा की धूम, विजेताओं को पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी,  20 नवंबर।
शहर में आयोजित एक दिवसीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता की धूम रही। छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों से अनेक नृत्यांना अपनी प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थी। जूनियर और सीनियर में हुई स्पर्धा में 30 से ज्यादा प्रतिभाओं ने भाग लिया।

हरदिहा साहू समाज भवन में श्रीकृष्ण संगीत कॉलेज के तत्वावधान में अखिल भारतीय कत्थक नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। आयोजन का यह 19वां वर्ष था। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति श्याम अग्रवाल थे। अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल शर्मा ने की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह स्पर्धा रात तक चलती रही।

कार्यक्रम प्रभारी दीपाली कलिहारी, रविकांत गजेन्द्र ने बताया कि कत्थक नृत्य के सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अवनी अग्रवाल भिलाई, नेहा चौहान धमतरी, हनी सोनी चिरमिरी, यीशु कुमार साहू बालोद, राहुल साहू चिटौद, ओजस्मिता रायल बिलासपुर, लक्ष्मण साहू नारायण, संकेत वारूलकर जलगांव (महाराष्ट्र), सृष्टि गर्ग बिलासपुर, स्नेहा परिणिता रायगढ़, राशि कौर रायपुर, अनामिका सेन दुर्ग, अंजली पटेल धमतरी, परिधि गजेन्द्र धमतरी, शिवांगी अग्निहोत्री जबलपुर, शिवांश रायपुर, चिरंजीवी हलधर रायपुर ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। 

जूनियर वर्ग में ओजल नाग, अक्षिता दुब,यंज्ञासी साहू रायपुर, नित्या शुक्ला, अर्णिमा तिवारी, आनवी रॉय, आद्या गुप्ता, लक्षिता गौर, आरवी थवाईत बिलासपुर, श्रद्धा रितुपर्णा स्वाइन रायगढ़ आदि की प्रस्तुति को खूब सराही गई।

कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के बाद रात में समापन समारोह में महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, राजेश शर्मा के आतिथ्य में हुआ। श्रीकृष्ण संगीत कालेज के प्राचार्य वीरेन्द्र साहू, डॉ. चन्द्रशेखर चौबे, पी व्ही पराडक़र, कुलेश्वरी साहू, आकाश गिरी गोस्वामी, चमन दास, गिरीश साहू, भोजराज साहू, देवेन्द्र प्रताप, शशिप्रभा हैवार, मनुराज पचौरी समेत बड़ी संख्या में कलाप्रेमी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट