धमतरी

फरसियां स्कूल में साइकिल वितरण
19-Nov-2022 7:55 PM
फरसियां स्कूल में साइकिल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 19 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन की बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत संचालित सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां में कक्षा 9 में अध्ययनरत 66 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया।

 साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज साक्षी सभापति जिला पंचायत धमतरी थे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मीना मंडावी ग्राम पंचायत फरसियां, तथा विशेष अतिथि के रूप में खम्मन लाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, शिवदयाल साहू उपसरपंच, चंद्रिका प्रसाद साहू, शेखर सोन, गोपीचंद विश्वकर्मा, मिश्री लाल साहू, प्रदीप सोन, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, सरोज साहू सहित पालकगण उपस्थित थे।

 मुख्य अतिथि मनोज साक्षी ने छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना नि शुल्क साइकिल वितरण के उद्देश्य से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को योजना का लाभ देकर उच्च अंक लेकर सफलता अर्जित करने का आह्वान किया। संस्था के प्राचार्य मोतीलाल नेताम ने बालिकाओं को अनुशासन बद्ध रूप से नियमित विद्यार्जन, लगन मेहनत से बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन के लक्ष्य को लेकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया तथा शासन की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दिए।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिक्षक निरूपमा श्रीमाली, किरण श्रीमाली, लोमस पटेल, यशपाल साहू , अरविंद सोम, प्रेमलाल धु्रव, देवयानी सोम, ऋषिकेश साहू ,अंजना लौत्ररे, रेणु सोम, पारुल बिसेन, शिल्पा मानिकपुरी, त्रिवेणी सूर्यवंशी, मिलेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नीरज सोन द्वारा और आभार यशपाल साहू के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट