धमतरी

शिक्षक कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन का भूमिपूजन
19-Nov-2022 4:06 PM
शिक्षक कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 नवंबर।
शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों की मांग पूरी कर उनके घरों तक शुलभ पेयजल पहुंचाने संबंधित ने पाइप लाइन विस्तार योजना का शिलान्यास किया। 

शनिवार को नगर पंचायत कुरूद के वंदेमातरम वार्ड क्रमांक 15 में पुरूषोत्तम साहू के घर से लेकर तेज राम साहू के घर तक पेयजल हेतु पाईप लाईन विस्तार का भूमिपूजन नपं सभापति मनीष साहू, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के करकमलों से किया गया। इस मौके पर मनीष साहू ने कहा कि उक्त कालोनी में रहने वाले लोगों को गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसलिए अपने भाग्य विधाता मतदाताओं के घरों तक पानी पहुंचाने नई पाईप लाईन बिछाई जा रही है। ताकि कालोनी वासियों की समस्या को दूर किया जा सके।  इस अवसर पर संतोष प्रजापति, विनोद चंद्राकर, संजय साहू, थानेश्वर कश्यप, तेजराम साहू उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट