धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 नवंबर। कुरुद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, जिलापंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर के करकमलों से डीएमएफ योजनान्तर्गत सामुदायिक बाड़ी में बीज एवं पौधों का वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में अंगार मोती महिला स्व सहायता समूह सिहाद, गौमाता महिला स्व सहायता समूह देवरी, जय मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह कुर्रा, जय चंडी महिला स्व सहायता समूह गाड़ाडीह, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह गोजी, जय सतनाम महिला स्व सहायता समूह भाठागांव में बीज एवं पौधा वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव सदस्य धर्मपाल साहू, रविंद्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, गजेंद्र साहू, खेलन साहू, सरपंच खेमराज चंद्राकर उत्तरा चंद्राकर, व्हीके चतुर्वेदी सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं। इसी तरह शुक्रवार को शा.उ.मा. विद्यालय जी-जामगांव में मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के जिला पंचायत अध्यक्ष कांति अनिल सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,सरपंच सुलोचना महिलांगे की मौजूदगी में स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
इस मौके पर टिकेश्वरी मारकंडे, बंशी पटेल, संतराम साहू, संदीप गायकवाड़, ओमप्रकाश साहू, भीम पटेल, दीनुदास बघेल, पंचुराम ध्रुव, इंद्रकुमार साहू आदि उपस्थित थे।


