धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 नवंबर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में पं. हरिशंकर महाविद्यालय कचना, रायपुर में 2 दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन भारोत्तोलन एवं शक्तितोलन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी की छात्राओं ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 1 ब्राउज कुल 9 पदक हासिल किए।
यह आयोजन 16 व 17 नवंबर को आयोजित हुई। प्रथम दिवस में भारोत्तोलन में कन्या महाविद्यालय की 3 छात्राएं प्रतिभागी बनीं, जिसमें 45 किलोग्राम में ओजल साहू ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 49 किलोग्राम में रागनी साहू ने गोल्ड हासिल किया। 57 किलोग्राम में वर्षा निर्मलकर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
दूसरे दिन शक्तितोलन में 7 छात्राएॅ प्रतिभागी बनी, जिसमें 6 ने पदक हासिल किया। 45 किलोग्राम में ओजन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, 57 किलोग्राम में वर्षा निर्मलकर ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया, 72 किलो ग्राम में युक्ति सिन्हा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 52 किलोग्राम में रागनी साहू सिल्वर मेडल प्राप्त की 43 किलोग्राम से नीचे वर्ग में सुष्मिता ने सिल्वर प्राप्त किया 63 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्गा साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी भारोत्तोलन में केरल एवं शक्तितोलन में हिमाचल प्रदेश जाएंगी।


