धमतरी
धमतरी, 8 नवंबर। क्लस्टर स्तर पर छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक एकलव्य खेल मैदान में हुई। धमतरी के अलावा कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा और आमदी नगर पंचायत क्षेत्र के 1200 खिलाड़ी शामिल हुए।
तीन वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में बालिकाओं के साथ महिलाओं ने खूब जोश दिखाई। कबड्डी, खो-खो में बालिका, दौड़, ऊंची कूद में युवा और रस्साकशी में महिलाओं ने जीत हासिल की। ज्यादातर खेल में आमदी व कुरूद के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सुबह 10 बजे महापौर विजय देवांगन ने किया। उन्होंने गेड़ी चढक़र खेल का लुत्फ उठाया। इसके बाद 14 अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिता हुई। 18 साल तक, 18 से 40 साल और 40 से अधिक उम्र में 3 अलग-अलग वर्गों में खेलकूद हुई। विजेता खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
14 पारंपरिक खेलों में हुई प्रतियोगिता
एकल खेल- बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद। समूह खेल- गिल्ली- डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा)।


