धमतरी

ओडिशा के 2 हीरा 2 तस्कर गिरफ्तार
08-Nov-2022 2:28 PM
ओडिशा के 2 हीरा  2 तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 नवंबर।
ओडिशा से हीरा लेकर बेचने रायपुर जा रहे 2 तस्करों को बोराई पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 हीरे बरामद किए गए। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को बोराई पुलिस को ओडिशा के रास्ते हीरा तस्करी होने की सूचना मिली थी। इस खबर पर तत्काल पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम मैनपुर-बनियाडीह तिराहा मोड़ में घेराबंदी कर वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इस बीच एक बाइक यूनीकार्न ओडी 24 आर-9399 में दो व्यक्ति आते दिखे। घेराबंदी कर किसी तरह उन्हें रोक लिया।

पूछताछ करने पर अपना नाम साधन मंडल (40)कचनापारा कुंदई (नवरंगपुर) ओडिशा, सुभ्रत कर्मकार (33) छाताबेड़ा रायघर ओडिशा बताया। दोनों की तलाशी लेने पर साधन मंडल के जेब से सफेद रंग के पॉलीथिन में कागज से लिपटा 11 नग छोटे-बड़े आकार के बेशकीमती हीरा जैसा रत्न मिला। इसका वजन 0.1760 एमजी थी, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर इस हीरा को बेचने के लिए राजधानी रायपुर जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1-4), 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
 


अन्य पोस्ट