धमतरी

धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण- प्रेमलता नागवंशी
03-Nov-2022 2:33 PM
धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण- प्रेमलता नागवंशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,  3 अक्टूबर।
  वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी  सांकरा के धान खरीदी केंद्र पहुंची। 

सर्वप्रथम मां लक्ष्मी का पूजन कर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया तथा शासन द्वारा किसानों को खरीदी के समय मिलने वाले सुविधाओं का जायजा लिया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, महामंत्री हेमलता साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जन्मेजय साहू, गिरवर भंडारी, पूर्व सरपंच सती मरकाम, जनक लाल साहू, जीवन लाल साहू, चंदू निषाद, रामेश्वर साहू, फंड़ प्रभारी किशोर धु्रव, लक्ष्मी निर्मलकर, कर्मचारीगण व किसान उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट