धमतरी

राजस्व वसूली में लापरवाही बरती तो रुकेगी वेतन वृद्धि-आयुक्त
02-Nov-2022 3:41 PM
राजस्व वसूली में लापरवाही बरती तो रुकेगी वेतन वृद्धि-आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 नवंबर।
नगर निगम में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कमिश्नर ने सभी 40 वार्डों की बारी-बारी से वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों से शत प्रतिशत वसूली करने के लए सख्त निर्देश दिए।
बैठक में कमिश्नर विनय पोयाम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए वसूली की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में वसूली में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने राजस्व अधिकारी, समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक से संपत्तिकर, जलकर, समेकित कर व दुकान किराया की वसूली के संबंध में वार्ड वार जानकारी लेकर वसूली अभियान में और तेजी लाने की बात कही। वार्ड में घर-घर जाकर कर वसूलने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे।

.. तो होगी सख्त कार्रवाई
अनुपस्थिति या कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षक पर कड़ी कार्यवाही की भी बात कही। जिन राजस्व उप निरीक्षकों की वसूली लक्ष्य से कम है, उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली करे। आगामी समीक्षा में प्रगति से अवगत कराए। अपालन पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के की चेतावनी दी। इसके अलावा दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना दुकान किराया, अटल आवास योजना के तहत आवास के किराए वसूली के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

20 प्रतिशत कम वसूली पर रूका इंक्रीमेंट
जिन कर्मचारियों की वसूली 20 प्रतिशत से कम पाई उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोके जाने तथा परफार्मेंस के आधार पर इंक्रीमेंट देने की बात कही। बैठक के दौरान बड़े बकायेदारों की जानकारी लेकर निर्धारित समय पर उनसे करों की वसूली करने का निर्देश दिया।
 


अन्य पोस्ट