धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अक्टूबर। युवा कांग्रेस नेता सलमान रजा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसान हितैषी सरकार है जो आज अनाज पैदा करने वाले किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। जिसके चलते इस साल 1 नवम्बर से धान खरीदी की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है जो आम किसानों के लिये काफी राहत की बात है।
युवा नेता सलमान ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में आम जनता और किसान परेशान थे। भाजपा बोनस देने का वादा पूरा नहीं कर पाई और किसान भाइयों को धान का वाजिब दाम भी नहीं दे पाए। जिसके चलते किसान अपने फसल का लागत भी नहीं निकाल पा रहे थे।
किसानों ने भाजपा के तानाशाही रवैय्या और कांग्रेस के घोषणा पत्र जो किसानों के हित में था पर मुहर लगाई और भाजपा को छत्तीसगढ़ प्रदेश से उखाड फेंका और प्रदेश की कमान छत्तीसगढिय़ा किसान और माटी पुत्र भूपेश बघेल को सौंप दी। जिसका आज परिणाम है किसानों का कर्जा माफ, 2500 रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसे किसान हितैषी कार्य प्रदेश सरकार ने किया।जिसके चलते आज किसान सशक्त और मजबूत हुए और आने वाले समय में भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगें।
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने किसानों, ग्रामीण और कृषि मजदूरों एवं पशुपालकों को दीवाली के पूर्व 17 अक्टूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना और गो धान न्याय योजना की किश्त जारी करने का निर्णय लिया, जो स्वागत योग्य है।


