धमतरी

फूलोदेवी का महिला कांग्रेस ने किया स्वागत
20-Sep-2022 2:56 PM
फूलोदेवी का महिला कांग्रेस ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 सितंबर।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी फूलोदेवी नेताम का कल नगरी आगमन हुआ था। विधायक निवास में श्रीमती नेताम का स्वागत सत्कार महिला कांग्रेस ने किया।इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष नगरी विमला मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शकुंतला ठाकुर, अनुसूइया साहू, तमेश्वरी साहू, सविता सोन सहित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित  थे।
 


अन्य पोस्ट