धमतरी

3 बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
14-Sep-2022 4:32 PM
3 बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 सितंबर।
भखारा के वार्ड 4 निवासी एक युवक पर दिनदहाड़े चाकू से बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात 3 बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से यह जानलेवा हमला किया। युवक के पेट से अंतड़ी बाहर निकल आईं थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

भखारा पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे की है। अज्ञात लोगों ने वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल (17) पिता संतोष निर्मलकर को वार्ड 8 में चंडी मंदिर के पास दौड़ाया। इसी बीच एक सैलून के पास उसके पेट में चाकू मार दिया। हमलावर बदमाश भाग गए। खून से लथपथ युवक साहिल को संजीवनी एंबुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल खतरे से बाहर है।

3 दिन में चाकू मारने की ये है दूसरी घटना
बीते 3 दिन के अंदर चाकू मारने की यह दूसरी घटना है। रविवार को अज्ञात बदमाशों ने 3 लोगों पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में सिर, चेहरे में चोट आई है। 3 दिन के अंदर चाकू मारने की दूसरी घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
 


अन्य पोस्ट