धमतरी
भारत जोड़ो पदयात्रा सिहावा विधानसभा के भोथीडीही से कपालफोड़ी तक
छत्तीसगढ़ संवादाता
नगरी, 11 सितंबर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3600 किलो मीटर की पदयात्रा प्रारंभ कर चुके हैं यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी इसका उद्देश्य जन-जन को भारत की एकता भारत की विभिन्नता भारत की धर्मनिरपेक्षता और अखंडता की महत्ता को बताएंगे, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार की नीति पूरी तरह फेल हो गई है और अंग्रेजों की तरह जनता में फूट डालो और राज करो की नीति की तरह धर्म की आड़ में नफरत और विभाजन के आधार पर कार्य कर रही है ताकि मोदी सरकार की असफल विकास को न देख सके।
इस पदयात्रा का शुभारंभ सिहावा विधानसभा के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में भोथीडीही से कपालफोड़ी तक किया गया। जिसका ग्रामवासियों ने आत्मीयता से पद यात्रियों का फूल एवं गुलाल से ग्राम बोडऱा, गाड़ाडीही, कपाल फोड़ी स्वागत किया गया।
पदयात्रा के अंतिम में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असफलता एवं उनके नीतियों तथा महंगाई के बारे में जनता को अवगत कराएं।
उक्त कार्यक्रम में नीतू खिलावन साहू नगर पंचायत अध्यक्ष मगरलोड ,राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ,जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता तोषण साहू ,कांति कंवर,बुलेश्वर साहू जनपद सदस्य मगरलोड ने सभा को संबोधित किया। क्षेत्र के के सभी पंचायत के राजीव युवा मितान के पदाधिकारी एवं सदस्य इस पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मोदी सरकार के असफल कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर रवि निर्माण ,मोहन चक्रधारी ,लीलाधर साहू, खिलेश्वरी साहू, कांति साहू ,जय करण साहू ,डाकवर साहू, राजा घनश्याम दीवान देवनाथ सिन्हा ,सानिया कुरैशी , नेकराम लहरें, जिन्नत खान, गोपाल निषाद ,तुलसी निषाद, रहीम खान ,खेलन सिन्हा, विष्णु गायकवाड ,राजू गायकवाड ,विनोद पटेल, इंदल निषाद, भारत निषाद ,श्रीमती रूपा वर्मा ,मोहन ध्रुव, अगर राम ,पप्पू देवांगन, हीराराम, दाऊ लाल, कामता ,राजेंद्र साहू ,सुखदेव साहू ,वैशाख राम ,पवन साहू ,सेवाग्राम भैरू, राम विश्राम साहू ,महेश्वर साहू ,श्रीमती रामकुवर साहू, एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


