धमतरी

एसपी ने अफसरों के साथ किया शहर का निरीक्षण, सदर मार्ग में पेट्रोलिंग कर ट्रैफिक व्यवस्था देखी
03-Sep-2022 2:58 PM
एसपी ने अफसरों के साथ किया शहर का निरीक्षण, सदर मार्ग में पेट्रोलिंग कर ट्रैफिक व्यवस्था देखी

धमतरी, 3 सितंबर। एसपी प्रशांत ठाकुर ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक आला अधिकारियों के साथ पैदल पेट्रोलिंग की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लगातार पैदल पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिया। शहर में पुलिस की सूचना तंत्र को भी पेट्रोलिंग कर मजबूत करने के निर्देश दिया गया।

एसपी प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में डीएसपी सारिका वैद्य एवं डीएसपी यातायात मणिशंकर चन्द्रा, यातायात प्रभारी केदेव राजू, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी अर्जुनी, थाना प्रभारी रुद्री सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ रहे।
 


अन्य पोस्ट