धमतरी

तेंदुए का शिकार से मौत, आरोपियों को ढूंढने रायपुर से बुलाया खोजी कुत्ता
27-Aug-2022 2:10 PM
तेंदुए का शिकार से मौत, आरोपियों को ढूंढने रायपुर से बुलाया खोजी कुत्ता

शिकारी पंजे काटकर ले गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 अगस्त। 
नगरी ब्लाक के दुगली रेंज में एक तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुआ के पैरों के पंजे गायब है। अज्ञात शिकारियों ने काटकर ले गए हैं। वन विभाग के अफसरों ने अपने सामने ही पंचनामा की कार्यवाही किया। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ का शिकार होने की पुष्टि हो गई है। इसलिए वन विभाग के अफसर शिकारियों की तलाश में जुट गई है। एसडीओ हरीश पांडे ने बताया की दुगली से सिंगपुर मार्ग पर कक्ष क्रमांक 258  जंगल में तेंदुआ का शव मिला है। जिसका पंजा गायब मिला है। तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र दो से तीन वर्ष के करीब है।  

मृत तेंदुआ सफेद काले बुंदी रंग में था। जिसे शिकार का अंदेशा लगाया जा रहा है। मामला दुगली वनपरिक्षेत्र की कक्ष क्रमांक 259 दिनकरपुर परिसर का है।
जानकारी अनुसार दुगली सिंगपुर मार्ग से लगा हुआ कक्ष क्रमांक परिक्षेत्र कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी के साथ मुख्य मार्ग से 20 फिट की दूरी में तेंदुआ मृत मिला। चारों पंजे कटे अवस्था के साथ मृत मिले। शुक्रवार को दुगली वन परिक्षेत्र में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के दौरान वन अमला दुगली परिक्षेत्र अधिकारी एनके बरिहा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मंशाराम साहू दुगली, एरावत सिंह, मधुकर देवगांव, संदीप सोम जबर्रा, खण्ड पशु चिकित्सक डाँ.प्रहलाद कुमार लाऊत्रे, डाँ.अमित नागेश, वनरक्षक थामेश्वरी ध्रुव, संजय मरकाम, मनेश यादव सहित वनकर्मी मौजूद रहे।  
 


अन्य पोस्ट