धमतरी

गोरेगांव में फिर से मंडराया तेंदुए का खौफ
23-Aug-2022 10:20 PM
गोरेगांव में फिर से मंडराया तेंदुए का खौफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 अगस्त।
नगरी ब्लॉक से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गोरेगांव में एक बार फिर से तेंदुए ने गाय के बछड़े को बनाया अपना निशाना बनाया। गोरेगांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेंदुआ रोजाना पालतू पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका में ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह तेंदुए ने वन रक्षक निवास गृह के पास की ये घटना को चौथी बार अंजाम दिया है। घटना आज सुबह 3 से 4 बजे केआस पास बताया गया है और बस्ती के भीतर खून से लथपथ बछड़े के घसीटने तथा उसके पंजे का कई जगह निशान मिलने से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को कई बार तेंदूए की घटना के बारे में अवगत कराया गया।

लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से तेंदुए को पकडऩे के लिए ठोस उपाय न होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि अभी तक वन विभाग द्वारा कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आज वन विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन उन्हें चला कि वन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।और न ही मौके जांच के लिए कोई आधिकारी सामने आए।
 स्थानीय ग्रामीण लोकनाथ कुंजाम, सोम ध्रुव, त्रिलोक ध्रुव, योगेश मांडवी, संतोष साहू त्रिलोक यादव मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट