धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 अगस्त। विधायक कार्यालय नगरी में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, पी सी सी सदस्य लखन लाल ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत लाल नाग, भानेन्द्र ठाकुर, कमलेश मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, एल्डरमेन गण भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, शकुंतला ठाकुर, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, सचिन भंसाली सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


