धमतरी
भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
07-Aug-2022 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरूद, 7 अगस्त। पुलिस स्टेशन भखारा एवं बिरेझर चौकी में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन एवं सुरक्षा के लिए कामना की। जिसमें कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, पूर्णिमा साहू, गितेश्वरी साहू, रश्मि साहु, पूजा साहू, हुलसी साहू, वंदना ध्रुव आदि शामिल थीं।
बाद में महिला मोर्चा ग्राम भ्रमण कर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुईं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को सफल बनाने हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


