धमतरी

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार
06-Aug-2022 12:45 PM
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 अगस्त।
भाजपा मंडल कुकरेल की आवश्यक बैठक ग्राम गट्टासिल्ली में विगत दिनों आयोजित की गई उक्त बैठक में कुकरेल मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक स्थितियों पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया  एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में घर-घर तिरंगा लगाने की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने के लिए आज से ही रणभूमि में समर्पण भाव से कार्य करने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

बैठक को जिला भाजपा महामंत्री प्रकाश बैस, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने भी संबोधित किया सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता को प्रदर्शित करने के लिए घर घर तिरंगा लगाने की अपील की सभी वक्ताओं के द्वारा जनजाति वर्ग से देश के राष्ट्रपति बनने पर माननीया द्रोपति मुर्मू को बधाई एवं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया।

 बैठक में कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री अखिलेश प्रजापति, अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, कुकरेल मंडल के सह संयोजक राजाराम मंडावी रामकुमार सा मरथ ननकू दास मानिकपुरी शुभम यदु संजय शांडिल्य अकबर मंडावी दिलीप मरकाम सोनाराम नेताम आनंद राम नेताम दिलीप को उडुपी भूपेंद्र कुंजाम विश्राम मरकाम राम कुमार नेताम रमेश सोनी विमल  सलाम धर म सलाम र प्रवीण नेताम राजू नेताम वासुदेव साहू दुखराम मंडावी शिवनाथ नागवंशी सोनू राम मरकाम मनोहर सेन के साथी बहुत से कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश प्रजापति ने किया एवं अंत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गे दरा निवासी मृत्यु उपरांत श्रद्धा सुमन मौन रखकर सभी कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया।

 


अन्य पोस्ट