धमतरी
विधायक के हाथों क्षतिपूर्ति राशि का चेक
नगरी, 5 अगस्त। सिहावा विधायक ने हाथी के हमले से मारे गए मृतक के परिजन को क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रदान किया। हाथी के हमले से सुकमा बाई पति लखमु राम कमार (30) पारधी, तहसील-मगरलोड की मृत्यु 14 मई 2022 को हुई थी। चार अगस्त को सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के हाथ से मृतिका के पति लखमु राम कमार को वन विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दी जाने वाली जनहानि क्षतिपूर्ति राशि रू 5,75,000/- का चेक प्रदान किया गया। पूर्व में विभाग के द्वारा मृतिका के पति को तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि रुपये 25,000/- दिया गया था। इस प्रकार कुल राशि रू. 6 लाख का मुआवजा प्रदान किया गया है।
मुआवजा राशि चेक देने के दौरान जिला कलेक्टर पी.एस. एल्मा, वन विभाग के एसडीओ हरीश पाण्डेय, उपवनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण सिंगपुर श्री डी.के. बघेल, भूषण साहू, रुद्रप्रताप नाग सविता सोन, सरपंच झुरातरई देवकी नेताम ,प्रेमजीत छाबड़ा उपस्थित रहे।


