धमतरी
कुरुद, 3 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने कुरुद थाना में पदस्थ पुलिस जवानों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए नारीशक्ति ने समाज में शांति सद्भावना बनाए रखने कर्तव्य निभाने की बात कही।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कुरुद विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस स्टेशन में जाकर टीआई प्रणाली वैध सहित पूरे स्टाफ की सूनी कलाईयों में राखी सजाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि घर परिवार से दूर रहकर अपना कर्तव्य निभा रहे पुलिस भाईयों को राखी बांध कर हमने उनकी लंबी उम्र की कामना की है। कुरुद मंडल की महिला साथियों ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत कर शांति सद्भावना क़ायम रखने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर जागृति साहू, भारती पंचायन, जागृती साहु, भूमिका सिन्हा, टुमेशवरी ध्रुव, ममता साहू,कविता चंद्राकर, संगीता सेन , संगीता यादव, भावना निर्मलकर, बबिता देवांगन सहित पुलिस स्टाफ के लोग उपस्थित थे।


