धमतरी
धमतरी, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ी साहित्य के युवा एवम सशक्त कहानीकार चन्द्रहास साहू की कहानी धुँधरा का प्रसारण 2 अगस्त की सुबह आकाशवाणी केन्द्र रायपुर से होगा। कार्यक्रम को सुबह नौ बजे रेडियो के माध्यम से सुना जा सकता है।
रेडियो की व्यवस्था नही होने पर अब मोबाइल के प्लेस्टोर्स में हृश्वङ्खस् ह्रहृ ्रढ्ढक्र ड्डश्चश्च डाऊनलोड करने के उपरांत रेडियो की मोनो में क्लिक करके छत्तीसगढ़ राज्य को सेलेक्ट करे तथा रायपुर स्टेशन में जाकर क्लिक कर सीधा प्रसारण सुन सकते हैं। मूलत: जोरातराई (सि) के रहने वाले साहू जी धमतरी में निवासरत है तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ है।
पोखन लाल जायसवाल आकाशगिरी गोस्वामी राजेन्द्र सिन्हा राजकुमार सिन्हा डॉ सरिता दोषी डुमन लाल ध्रुव डॉ भुपेन्द्र सोनी डॉ राकेश सोनी कन्हैयालाल साहू रत्तीराम साहू रमेश साहू तोरण साहू यशवंत गंजीर चोवाराम गंजीर सविता गंजीर डॉ भीखम साहू एवम विभाग के अधिकारी गण ने बधाई दी है।
विदित हो कि आपकी तीन छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह-तिरबेनी,तुतारी व करिया अंगरेज प्रकाशित हो चुकी है।जो कि फ्लिपकार्ट में विक्रय हेतु कहानी संग्रह तुतारी एवम करिया अंगरेज उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति फ्लिपकार्ट से ऑनलाईन ऑर्डर कर पढ़ सकते है।


