धमतरी

भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर घर-घर फहराएंगे तिरंगा
30-Jul-2022 3:31 PM
भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर घर-घर फहराएंगे तिरंगा

मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव

नगरी, 30 जुलाई। भाजपा मंडल बेलरगांव की कार्यसमिति बैठक घटुला के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। जहां पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव को 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथों में गरिमापूर्ण मनाए जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस,पूर्व जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री राकेश चौबे,नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, कमल डागा,मंडल उपाध्यक्ष एवं नगरी  मोहन पुजारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर अडील,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, नगरी मडंल महामंत्री हिदय साहू,युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, चुममन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू,अजय नाग,करण सेन,सौरभ चौहान, शंभूनाथ साहु,नोमेशवर साहु,चित्राश नागवंशी,सतेशवर साहू, उत्तम साहू, चुनेशवर साहु,कीर्ति साहू,धर्मेंद्र कोसरे,जनक साहू,लखन पुजारी, पारसमणी सोम,प्रेम साहू, ध्रुव कुमार कश्यप सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट