धमतरी

राष्ट्रपति मुर्मू से सांसद मंडावी ने सौजन्य भेंट की
28-Jul-2022 4:44 PM
राष्ट्रपति मुर्मू से सांसद मंडावी ने सौजन्य भेंट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,  28 जुलाई।
भारत गणराज्य की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दिल्ली में सौजन्य भेंट कर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्री मंडावी ने कहा कि पूरे देश ने गर्व से श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देखा। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
यह लोकतंत्र की महानता है खासकर गरीबों वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों जनताओं के सपनों और सामथ्र्य की झलक है।


अन्य पोस्ट