धमतरी
नगरी: 26 जुलाई। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेत्री प्रेमलता नागवंशी ने भारत गणराज्य की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने पर शुभकामनाएं बधाईयां दी।
नागवंशी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज देश के इतिहास में पहली बार सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। निश्चित ही देश के बारह करोड़ जनजातियों के लिए आज बहुत ही गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा की सभी बहुत सौभाग्यशाली है कि राष्ट्रपति के रूप में आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी निर्वाचित हुई हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों को झेला लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारी। वह देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुर्मू जी ने आज शपथ लेते हुए बहुत सारी बातों को कहा। द्रौपदी जी के नेतृत्व में देश बहुत आगे जायेगा देश और दुनिया में भारत देश का अलग पहचान बनायेगा।
प्रेमलता नागवंशी ने परम आदरणीया महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ढेर सारी शुभकामनाएं बधाईयां प्रेषित करते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।


