धमतरी
भाजपाइयों ने आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 जुलाई। भाजपा मडंल बेलरगांव के भाजपाइयों के द्वारा बेलरगांव के बस स्टैंड में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई देकर नारा लगाते हुए जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि भारत देश के सर्वाच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का चुना जाना देश व समाज के लिए गर्व कि बात है। गरीब परिवार में जन्म लेने वाली ओडिशा की आदिवासी महिला अपनी काबिलियत के बल पर पार्षद से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए विधायक, मंत्री ओर राज्यपाल जैसे पदों पर आसीन होती है तथा उसके बाद उनकी योग्यता को देखते हुए नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया।
इस अवसर पर बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, नगरी जनपद के सासंद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी, पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर अडिल,अमरसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष उमेंद्र मरकाम, सहित भाजपा के कार्यक्रर्तागण उपस्थित थे।


