धमतरी
विकास मरकाम ने की कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
18-Jul-2022 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 जुलाई। विगत दिनों नगरी प्रवास पर पहुंचे भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कोटेश्वर महादेव के दर्शन किए। श्री मरकाम ने कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख - शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, भाजपा नेता महेन्द्र पंडित उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


