धमतरी

पिंकी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए
14-Jul-2022 4:42 PM
पिंकी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए

नगरी, 14 जुलाई।  भाजपा महिला मोर्चा नगरी मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह के नेतृत्व में उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।
यहां पहुंच कर श्रीमती शाह एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र, छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं भारत देश सहित विश्व के कल्याण के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना एवं पूजा अर्चना किए।

इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ  प्रतिमा देवांगन, रामेश्वरी साहू, अमिता दुबे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हेमलता यादव,मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, महिला मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजौतिन साहू, तेजस्विनी साहू, मंडल के महामंत्री हेमलता साहू,पार्षद विनीता कोठारी,भाजपा मंडल की मंत्री चेलेश्वरी साहू, मंडल के पूर्व महामंत्री श्यामा भट्ट, यशोदा साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  सत्यवती नेताम,  बबिता साहू समस्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दर्शन किए।
 


अन्य पोस्ट