धमतरी

बच्चों ने किया योग का प्रदर्शन
21-Jun-2022 3:18 PM
बच्चों ने किया योग का प्रदर्शन

धमतरी, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज हुआ। जिला स्तर पर विंध्यवासिनी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सुबह 7 से 8 बजे तक योग प्रदर्शन किया गया, जिसमें सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, महापौर विजय देवांगन शामिल हुए। बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अफसर भी इस योगाभ्यास में शामिल हुए। पर्यटन स्थल गंगरेल बांध और ऐतिहासिक स्थल कंडेल में भी सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया।
 


अन्य पोस्ट