धमतरी

मधुबन में सिन्हा समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन
19-Jun-2022 5:15 PM
मधुबन में सिन्हा समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन

सिहावा विधायक ने 6.50 लाख देने घोषणा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 जून। 
मगरलोड विकासखंड के मधुबन धाम में सिन्हा समाज सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा किया गया।
मगरलोड तहसील के सिन्हा समाज द्वारा मांग किया गया था कि सिन्हा समाज का कोई भवन नहीं है, भवन का अभाव है, हमें अपने समाज का सम्मेलन करने के लिए दूसरे समाज के भवन का सहारा लेना पड़ता है, इस मांग को विधायक द्वारा ध्यान देते हुए मधुबन में तहसील स्तरीय सिन्हा समाज भवन के लिए 650000 रू की घोषणा किए जिसका भूमिपूजन किया गया।

विधायक ध्रुव ने कहा मधुबन एक पवित्र स्थान है, यहां पर आप लोगों का सामाजिक भवन बनने से आपके सिन्हा समाज का विकास होगा। यहां बैठकर सभी सिन्हा समाज जन अपना आचार विचार रखेंगे और समाज के विकास के लिए सोचेंगे।

उस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव,समाज प्रमुख फूल सिंह सिन्हा, हरि विनायक सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा,बिसहत साहू,नरेश सिन्हा ,दिलीप सिन्हा ,रामकुमार सिन्हा, नीलकंठ सिन्हा, अश्वनी सिन्हा, बोधन सिन्हा, शोभाराम, ईश्वर, खिलावन, राजेश, लोकेश और सिन्हा समाज जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट