धमतरी

सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार ने भारत की तस्वीर बदली- रंजना
16-Jun-2022 3:59 PM
सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार ने भारत की तस्वीर बदली- रंजना

भाजपाइयों ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 जून। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा हो गए हैं। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी (नहर नाका चौक) से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांत से सामाजिक विसंगतियों को दूर कर संपूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने के सिद्धांत को देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रायपुर रोड स्थित मूर्ति की पूजा के बाद समाप्त हुई।

रैली बुधवार को देर-शाम निकाली गई। विधायक रंजना साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार बरसते पानी में युवाओं के साथ मोटर साइकिल में नगर में निकले और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

युवाओं को संबोधित करते हुए धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी वर्ग के लिए अविस्मरणीय कार्य किये हैं। इन 8 वर्षों में देश का वैश्विक स्तर पर मान बढ़ाया है, प्रत्येक गरीब को मकान, अनाज, बैंक खाता, नल कनेक्शन, गैस कनेक्शन किसानों के लिए किसान सम्मान निधि जैसे अनेक कार्यों से गरीब वर्ग का कल्याण किया है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी के कार्यकाल ने भारत की तस्वीर बदली है।

भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा आज पूरा देश नरेंद्र मोदी को सम्मान और गर्व की निगाहों से देखता है क्योंकि उन्होंने ने देश को हर स्तर पर गौरवान्वित किया है,अपने समर्पित भाव से उन्होंने राष्ट्र के लिए जो कार्य किया है वो अविस्मरणीय रहेगा।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं वो मील के पत्थर हैं, सर्व वर्ग के लिए उन्होंने कार्य किया है जिसके जीवंत उदाहरण केंद्र की जनहितकारी योजनाएं हैं। देश के सर्वांगीण विकास का प्रतीक केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाएं हैं। बारिश में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बिना रुके रैली निकाली, उनकी बातों को जन जन तक पहुंचाना नरेंद्र मोदी के प्रति युवाओं और महिलाओं के सम्मान को सिद्ध करता है।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर अर्चना चौबे, कविंद्र जैन, अरविंदर मुंडी, महेंद्र पंडित, महिला मोर्चा अध्यक्ष विश्वास, हेमंत चंद्राकर, अखिलेश सोनकर, अविनाश दुबे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट