धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 जून। आदर्श ग्राम पंचायत बोरसी में राम जानकी मंदिर प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण (विधायक मद से स्वीकृत राशि 4 लाख रू.) का भूमिपूजन सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश नंदिनी साहू जनपद सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शोहिल कुमार साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, ग्राम पंचायत बोरसी के सरपंच जोहान ध्रुव,नंदकुमार सिन्हा उपसरपंच उपस्थित थेे।
इस अवसर पर अश्वनी साहू पंच,खुमेश्वर सिन्हा बूथ अध्यक्ष साथ में जेठू साहू,शेखर ध्रुव, दयालु ध्रुव, धनाराम निषाद, फूल सिंह निषाद, रूपचंद सिन्हा, शत्रुघ्न, चंद्रशेखर निषाद, किरण निषाद, नरेंद्र साहू, सोनसाय साहू, महादेव निषाद, पिला दाउ सिन्हा, देव चरण साहू, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष दुर्गेश निषाद, मोती राम साहू, लोमस सिन्हा, रुकमणी साहू, सोनू कुवर सिन्हा, हेमा ध्रुव, दूज बाई निषाद,चित्ररेखा साहू पूर्व सरपंच एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


