धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12जून। जलेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक कर माहेश्वरी समाज कुरूद ने माहेश्वरी समाज के उत्पति दिवस धूमधाम से मनाया।
माहेश्वरी नवमीं के उपलक्ष्य में शरबत एवं फल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन से चंद्रेश गांधी जगदलपुर ने कहा कि कुरूद का समाज काफी संगठित है, जिसके चलते सुन्दर ढंग से महेश नवमी का पर्व का मनाया गया । माहेश्वरी भवन में विभिन्न खेलकूद कुर्सी दौड़, नीबू दौड़, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लूडो सब खेलो सब जीतो, फैंसी ड्रेस इत्यादि कार्यक्रम हुआ। इसमें समाज के सभी वर्गो ने बढ.-चढक़र हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सभा से महेश बिडला रायपुर उपस्थिति में बुजुर्गो का सम्मान किया गया, जिनमें भंवरलाल केला व दुर्गा केला का शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिनके परिवार में दो पुत्रियों के माता-पिता है उनका सम्मान किया गया। इनमें नरसिंग दास दुर्गा केला, भंवरलाल, उमा केला, रामकिशोर रश्मि केला, ओंकारदास, गुलाब बाई राठी, विनोद-गीता केला, विजय-पूनम केला, सुरेशचंद-शकुन केला, राजेश-पदमा केला, प्रवीण-प्रीती केला, हरीश-मनीषा केला, बालकिशन-हेमा केला शामिल थे।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष कुरूद नवल किशोर केला ने कहा कि आपसी सामंजस्य से ही कोई भी कार्यक्रम सफल होता है, आने वाले समय मे निरंतर समाज प्रगति की ओर बढता रहे। इसके लिए सब मिलजुलकर साथ चलने की जरूरत है। मंच संचालन मनीषा केला एवं प्रीती केला ने किया। इस अवसर पर रमेश केला, मुरलीधर केला, गोविंद सददानी, सुरेश केला, विनोद राठी, शंभूप्रसाद राठी, प्रकाश केला, पंकज राठी, आनंद राठी, ओंकार प्रसाद केला, अरूण केला, अशोक केला, किशन केला, हितेन्द्र केला, चंदन केला, प्रतीक केला, आशीष केला, राजकुमार सद्दानी, अजय केला, संजय केला, अतुल केला, सौरभ केला, श्रेयांस केला, दिनेश केला, संजय टावरी, मनोज केला, कौशल केला, अजय केला, रोशन केला, निखिल, पंकज केला महेश केला, सुशील केला, श्याम चांडक, आदित्य राठी, पंकज केला, हर्ष राठी, गीता विनोद केला, बिमला केला, कमला देवी , नीतू केला, पूजा टावरी तारा राठी, प्रतिभा केला ट्विंकल चांडक आदि उपस्थित थे ।।


