धमतरी

भारतीय नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान- बिथिका
04-Jun-2022 2:56 PM
भारतीय नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान- बिथिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 जून।
भाजपा महिला मोर्चा के साथ भाजपा के पदाधिकारी कलेक्टोरेट आए। उन्होंने एडीएम ऋ षिकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शहर के कचहरी चौक सहित कई जगह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ सडक़ पर फोटो चिपकाकर कुचलने और भारतीय नारी का अपमान करने का आरोप एक समुदाय पर लगाया है। इस तरह के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।  

महिला मोर्चा अध्यक्ष बिथिका विश्वास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा जो  एक सभ्य और शालीन महिला है, बड़े-छोटे वर्ग विशेष का सम्मान करना उन्हें भली-भांति आता है, उसके खिलाफ धमतरी के कचहरी चौक में जिस तरीके से उनके पोस्टर चिपकाकर उनका अपमान किया गया है, वह भारतीय जनता पार्टी को बर्दाश्त नहीं है। हद तो तब हो गई, जब पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बनकर इस कृत्य को देखती रही। कुछ युवा साथी जाकर पोस्टर को निकाले भी, पर थोड़ी देर में फिर से चिपकाया गया। रिसाईपारा में जगह-जगह पोस्टर चिपका है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद मुंडी, अर्चना चौबे, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, अविनाश दुबे, विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू, हेमराज सोनी, शरद चौबे, प्रदीप अग्रवाल्र, नील पटेल, दमयंती साहू, सरिता यादव, रितिका यादव, लता सोनी, भूमिका साहू उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष शशि पवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के नाक के नीचे ऐसी घटनाएं हो रही हंै, ऐसे में धमतरी में अमन और शांति की कल्पना करना फिजूल है। कलेक्टर से हम सब भाजपा के पदाधिकारियों ने अपील की है कि इस तरीके से कुकृत्य को बंद किया जाए।

अन्यथा अगर हम भी इसी तरीके से काम करने लगे तो क्या यहां पर दंगा नहीं भडक़ेगा? हम भी किसी का पोस्टर लगाकर यूं ही कुचलेंगे, तो फिर शहर की स्थिति क्या होगी, फिर उसकी जवाबदेही किसकी होगी? इसके खिलाफ तुरंत संज्ञान लेने के लिए सिटी कोतवाली को भी अवगत करा दी गई है। हम किसी भी नारी जाति का अपमान नहीं सह सकते, फिर वह तो हमारी राष्ट्रीय प्रवक्ता है।


अन्य पोस्ट