धमतरी
तालाब में नहा रहे पंच की डूबने से मौत, जाल से बाहर निकाला शव
30-May-2022 5:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 मई। तालाब में नहाने गए पंच की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाल फेंककर तालाब से शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा।
यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे भखारा के देवरी गांव की है। वार्ड नंबर 1 के पंच नारायण (36) पिता राजेंद्र बैस गांव के तालाब में नहाने आया था।
इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब आधे घंटे तक तालाब से बाहर नहीं निकला, तो आसपास नहा रहे लोगों को नारायण के डूबने की आशंका हुई।
ग्रामीणों व परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने तालाब में जाल फेंका। करीब आधे घंटे की मशक्कत बाद शव बाहर निकला। भखारा पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


