धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस से धक्का- मुक्की
11-May-2022 4:27 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस से धक्का- मुक्की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  11 मई।
भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-30 पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों बीच झूमाझटकी, धक्कामुक्की हुई। आरोप है कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान महिलाओं की पीड़ा ही नहीं सुन रहे।

मकई चौक में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष बीथिका विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन चौपाल लगा कर लोगों की पीड़ा सुन रहे है, जब कोई महिला अपनी पीड़ा की दोहाई देती है, तो उसे राजनीति से प्रेरित बताया जाता है। राज्य सरकार का यह कैसा न्याय है, जिसकी बदौलत सत्ता में आये है, उन्हीं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जो कि न्यायोचित नहीं है। पुतला दहन के दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ पुलिस की झूमाझटकी भी हुई।
इस दौरान मोनिका देवांगन, सुशीला तिवारी, रीता यादव, कविंद्र जैन, महेंद्र खंडेलवाल समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट