धमतरी

मूलभूत सुविधाओं का अभाव, निगम में की शिकायत
05-May-2022 4:36 PM
मूलभूत सुविधाओं का अभाव, निगम में की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  5 मई।
बांसपारा वार्ड में सडक़-नाली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से वार्डवासी परेशान हैं। वार्डवासियों ने बताया कि सडक़-नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधा नहीं होने से परेशानी हो रही है।

निगम आए प्रमिला बाई, कंचन बाई, रविन्द्र पुरी गोस्वामी, शेषनारायण, आशा ठाकरे, बृजेशराव, लोकेश सिन्हा, जेआर सिन्हा, रामकुमार साहू, अविनाश देवांगन, ठाकुरराम सेन, मुकेश साहू ने बताया कि बांसपारा के नाचन तालाब स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे एक कॉलोनी है। जहां नाली निर्माण नहीं होने से निस्तारी पानी गली में बहते रहता है। सडक़ में गंदगी पसरी रहती है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। साथ ही सडक़ निर्माण नहीं होने से आवागमन करने में भी काफी दिक्कत होती है।  

महापौर विजय देवांगन को अवगत कराया गया। महापौर विजय देवांगन ने बांसपारा वार्ड में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही है। महापौर से आश्वासन मिलने के बाद वार्ड वासी लौटे।

बांस पारा वार्ड में निकासी नालियों के साथ-साथ पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे कई बार गंदा पानी पाइप लाइन के सहारे घरों तक पहुंच जाता है। इससे वार्ड में जल जनित बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। इस वार्ड में पूर्व में जल जनित बीमारी से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, ऐसे में इस तरह की समस्या होने पर हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है।

 


अन्य पोस्ट