धमतरी

30 बटुकों का उपनयन संस्कार, बारात भी निकाली
04-May-2022 8:09 PM
30 बटुकों का उपनयन संस्कार, बारात भी निकाली

धमतरी,  4 मई। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन छत्तीसगढ़ एवं परशुराम सेवा समिति द्वारा धमतरी द्वारा बटुक उपनयन संस्कार हुआ। मुजगहन में 30 बटुकों का रीति-रिवाज के साथ उपनयन संस्कार हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। अतिथि महापौर विजय देवांगन रहे। इस मौके पर ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय प्रदेशाध्यक्ष सुरेश दीवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, राजकुमार तिवारी, अशोक शास्त्री, अलोक दुबे, नरेश पांडेय, विवियेक शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।  

आयुक्त ने पीएचसी कोहका किया निरीक्षण,  शेड निर्माण जल्द पूरा कराने निर्देश
भिलाई नगर,  4 मई।  आयुक्त प्रकाश सर्वें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहका का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने टीकाकरण केंद्र में प्रभारी चिकित्सक व टीकाकरण प्रभारी से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। इसके तहत वे को-वैक्सीन, कोविशील्ड की उपलब्धता, टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य के साथ आदि व्यवस्थाओं से अवगत हुए। ओपीडी में आने वाले अन्य मरीजों की जानकारी लेते हुए पंजी का निरीक्षण किया। साथ ही मेडिकल के आवक-जावक व उनके स्टॉक पंजी को देखा। साथ ही हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन कर चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति जांची।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में खनिज न्यास निधि से 10 लाख की लागत से बन रहे बाउंड्रीवाल वे शेड निर्माण की जानकारी ली। 

अधूरा शेड निर्माणाधीन एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग सेे जल्द पूरा कराने के निर्देश सब इंजीनियर गौरव अग्रवाल को दिए।
 


अन्य पोस्ट